गदरपुर हादसा: बाइक डिवाइडर से टकराई, नौ वर्षीय बच्ची की मौत, बहन गंभीर घायल
गदरपुर। ऊधम सिंह नगर के गदरपुर क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में नौ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल हो...
Yogesh
विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta
शेयर करें:
25 मार्च 2026, 06:39 पूर्वाह्न
3 व्यूज
2 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थानउत्तराखंड
पढ़ने का समय2 मिनट
रिपोर्टरYogesh
अपडेट किया गया7 months पहले
गदरपुर। ऊधम सिंह नगर के गदरपुर क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में नौ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दोनों बहनें अपने मामा के साथ बाइक से घर लौट रही थीं।
जानकारी के अनुसार, पीलीभीत के काली मंदिर निवासी अजीत मंगलवार को अपनी बहन के घर कुंडेश्वरी मोड़, काशीपुर आए थे। दोपहर करीब तीन बजे वह अपनी भांजियों रितिका (9) और आस्था (12) को लेकर बाइक से वापस पीलीभीत के लिए निकले थे।
तेज रफ्तार वाहन के दबाव में बिगड़ा संतुलन
शाम करीब चार बजे एनएच-74 बाईपास मार्ग पर सरदार नगर अंडरपास के पास पीछे से आ रहे वाहन के दबाव के कारण बाइक असंतुलित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रितिका डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
एक बच्ची गंभीर घायल, मामा को आई मामूली चोटें
हादसे में आस्था गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बाइक चला रहे अजीत को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गदरपुर पहुंचाया।
घायल को जिला अस्पताल किया रेफर
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आस्था की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।