श्रेणी रहित

धर्म: संतों का आशीर्वाद मिलना उनके दर्शन होना परम सौभाग्य-अनिता ममगाईं

ऋषिकेश। रामनवमी के पावन पर्व पर संत सम्मेलन में प्रतिभाग किया नि महापौर अनिता ममगाईं ने गुरुवार को लक्ष्मण मंदिर,तपोवन में नि महापौर अनिता ममगाईं ने संत सम्मेलन...
Uttarakhand Ekta

Uttarakhand Ekta

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
18 अप्रैल 2024, 02:08 अपराह्न 1 व्यूज 3 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान श्रेणी रहित
पढ़ने का समय 3 मिनट
रिपोर्टर Uttarakhand Ekta
अपडेट किया गया 2 years पहले

ऋषिकेश। रामनवमी के पावन पर्व पर संत सम्मेलन में प्रतिभाग किया नि महापौर अनिता ममगाईं ने गुरुवार को लक्ष्मण मंदिर,तपोवन में नि महापौर अनिता ममगाईं ने संत सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस दौरानउन्होंने कहा जिस तरफ श्री राम लला आज भव्य मंदिर में विराजे हैं और जैसे कल सूर्य तिलक लगाने का जो दृश्य वह एक अद्भुत दृश्य व अलौकिक था। ये माहौल, ये ऊर्जा और पल प्रभु श्री राम का आशीर्वाद है। संतों से आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने कहा आज हर कोई ख़ुशी मना रहा है. प्रभु श्री राम उन्होंने कहा राम मंदिर राष्ट्रीय चेतना का मंदिर है। वे आज भव्य मंदिर में विराजे हैं। देश विदेश से करोड़ों भक्त दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं।

उसके बाद नि महापौर अनिता ममगाईं रामानंद आश्रम मायाकुंड पहुंची. महामंडलेश्वर महंत अभिराम दास महाराज का उन्होंने आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर महाराज ने कहा आज ख़ुशी हो रही है प्रभु राम लला विराज मान हुए हैं। उन्होंने कहा जब भी कोई धार्मिक काम होता है खुशहाली आती है। लोगों में ख़ुशी का संचार होता है। यही प्रभु का रास्ता है। आपसी प्रेम भाव बढ़ता है, सेवा भाव आता है मन में भगवान् के प्रति इस अवसर पर उन्हूने कहा संतों का आशीर्वाद लेना सौभाग्य की बात है। राम नवमी के अवसर पर भगवान् श्री राम लला आज जिस तरह से मंदिर में विराजमान है यह एक शसक्त मजबूत सरकार की वजह से हुआ है. उन्हूने कहा राम लल्ला अर्थात “शिशु राम” है, विशेष रूप से भगवान राम के शिशु रूप को संदर्भित करता है।

सख्ती: चुनाव प्रचार बंद, शराबबंदी लागू

किंवदंती है कि भगवान राम का जन्म अयोध्या के शाही महल में हुआ था, जिसे जन्मभूमि (जन्म भूमि) के रूप में जाना जाता है. इस अवसर पर पंकज शर्मा, मनीष मनवाल, विजय लक्ष्मी भट्ट,राजेश गोतम, शैलेंद्र रस्तोगी, अमित कुमार, अजय दास, दीपक मंडल, रमेश कुमार, काशीनाथ मंडल, चिरजीव लाल, ऊषा मंडल, निहारिका, नीरज, सरमीठा, भगवती मौजूद रहे।

और खबरें - श्रेणी रहित

सभी देखें ›