श्रेणी रहित

Politics: ऋषिकेश मे गोदियाल की जनसभा,सैकड़ों कार्यकर्ता जोश से लबरेज

ऋषिकेश। 14बीघा खेल मैदान में आज लोकसभा प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।...
Uttarakhand Ekta

Uttarakhand Ekta

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
16 अप्रैल 2024, 12:57 अपराह्न 2 व्यूज 2 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान श्रेणी रहित
पढ़ने का समय 2 मिनट
रिपोर्टर Uttarakhand Ekta
अपडेट किया गया 3 years पहले

ऋषिकेश। 14बीघा खेल मैदान में आज लोकसभा प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इसी बीच मंच पर पहुंच कर कई यूकेडी कार्यकर्ताओं ने भी आज कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी पूरी तरह से कमर कस ली है। जिसको लेकर आज 14 बीघा मे कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार गणेश गोदियाल ने जनता को सम्बोधित किया। गोदियाल ने कांग्रेस पार्टी को अधिक से अधिक वोट देकर अपना समर्थन जुटाने की अपील भी की।

गोदियाल

उन्होंने कहा कि मोदी के नाम पर वोट मांग रहे प्रत्याशियों के पास मोदी नाम के अलावा जनता से वोट मांगने का कोई भी आधार नहीं है,यही कारण है कि भाजपा से उब कर जनता अपने क्षेत्र मे अब भाजपा के उम्मीदवार को घुसने तक नहीं दे रही है। उन्होंने जनता से कांग्रेस के पक्ष मे वोट डालने की अपील भी की है। कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के बारे मे सवाल पूछने पर भाजपा के लोगों के मुंह मे दही जम जाती है, क्योंकि उन्हें पता है कि इस काले कारनामे मे भाजपा ही दोषी है

भक्ति: झण्डे जी महोत्सव मे श्रद्धालुओं ने मन्नत मांगी, आस्था-भक्ति के साथ किए दर्शन

और खबरें - श्रेणी रहित

सभी देखें ›