श्रेणी रहित

-ऋषिकेश मे खुली सरकारी शराब ठेके की ब्रांच

ऋषिकेश। ऋषिकेश और उसके आसपास के मद्द निषेध क्षेत्र मे जन सुविधा को देखते हुए रायवाला शराब की दुकान की एक ब्रांच गुमानीवाला मे आबकारी विभाग द्वारा खोल...
Uttarakhand Ekta

Uttarakhand Ekta

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
1 मई 2024, 04:54 पूर्वाह्न 2 व्यूज 2 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान श्रेणी रहित
पढ़ने का समय 2 मिनट
रिपोर्टर Uttarakhand Ekta
अपडेट किया गया 2 years पहले

ऋषिकेश। ऋषिकेश और उसके आसपास के मद्द निषेध क्षेत्र मे जन सुविधा को देखते हुए रायवाला शराब की दुकान की एक ब्रांच गुमानीवाला मे आबकारी विभाग द्वारा खोल दी गई है। जिसे उप शराब की दुकान नाम से सुसज्जित किया गया है।

उत्तराखंड मे अभी तक कोई उप मुख्यमंत्री तो नहीं बन पाया है,लेकिन आबकारी विभाग ने ऋषि मुनियों की तपस्थली मे उप शराब की दुकान जरूर खोल दी है। यंहा अवैध नशे,शराब का धंधा तो पूर्व से ही फल फूल रहा है,जिस पर आजतक जिम्मेदार महकमा अंकुश नहीं लगा पाया है। वंही उत्तराखंड मे यह पहला कीर्तिमान आबकारी विभाग ने हासिल किया है कि ऋषिकेश ड्राई क्षेत्र होने के बावजूद भी विभिन्न स्थानों पर शराब की दुकानों को खोलने के लिए लाइसेंस थोक के भाव दिए हैं। उन्ही मे से रायवाला सरकारी शराब की दुकान की एक और ब्राँच गुमानीवाला मे खोल दी गई है,ताकि पियक्कड़ों को सरकारी दर पर शराब उन्ही के आसपास मिल जाये।

हालांकि इस उप दुकान के खुलने की भनक लगने पर क्षेत्र के लोगों ने विरोध तो शुरू किया लेकिन सरकार के फैसले के आगे किसी की न चली और सोमवार को उप शराब की दुकान को खोल दिया गया। हालांकि मंगलवार को ग्रामीणों के घोर विरोध के बाद दुकान का शटर तो बंद कर दिया गया, लेकिन क्या यह उप दुकान आगे भी बंद रहेगी या फिर शराब के शौक़ीनो के लिए ब्रांच को फिर से खोल दिया जायेगा यह सब अभी भविष्य के गर्त मे है,लेकिन इस तरह से जगह जगह ब्राचों को खोला गया तो सरकार का नशा मुक्त अभियान 2025 तक धरातल पर कैसे उतर पायेगा यह असमंजस बना हुआ है।

और खबरें - श्रेणी रहित

सभी देखें ›