श्रेणी रहित

गुरु राम राय विश्वविद्यालय की फेयरवेल पार्टी मे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

देहरादून में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज ने फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को विदाई दी और...
Uttarakhand Ekta

Uttarakhand Ekta

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
4 मई 2024, 08:01 पूर्वाह्न 0 व्यूज 2 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान श्रेणी रहित
पढ़ने का समय 2 मिनट
रिपोर्टर Uttarakhand Ekta
अपडेट किया गया 1 year पहले

देहरादून में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज ने फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को विदाई दी और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रधानमंत्री श्री महंत देवेंद्र दास महाराज और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यशबीर दीवान ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामना संदेश भेजे और उन्हें भविष्य के लिए बधाई दी।

मानविकी और सामाजिक विज्ञान संकाय की डीन प्रोफेसर गीता रावत ने इस अवसर पर दीपक जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उनका कहना था कि करियर में सफलता के लिए परिश्रम की आवश्यकता होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

फेयरवेल पार्टी में बीए, एमए और जनसंचार विभाग के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने फाइनल ईयर के विद्यार्थियों को फेयरवेल दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एकल नृत्य प्रदर्शन था, जिसने जीवंत नृत्य और भावपूर्ण धुनों की एक श्रृंखला शुरू करते हुए सभी स्टूडेंट्स को थिरकने पर मजबूर कर दिया। वहीं एसएचएसएस स्टूडेंट काउंसिल के अध्यक्ष अर्पन मौर्य ने अपनी स्वरचित कविता से सभी को भावुक कर दिया।

इस अवसर पर डीन प्रोफेसर गीता रावत ने फेयरवेल पार्टी के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों की सराहना की।

फेयरवेल पार्टी में मिस ह्यूमैनिटीज का खिताब बीए सिक्स सेमेस्टर की रितु गुप्ता को मिला। वहीं बीए सिक्स सेमेस्टर के हर्ष व्यास को मिस्टर ह्यूमैनिटीज चुना गया। इसके अलावा अर्पण मौर्य मिस्टर स्पार्क और नंदिनी मिस स्पार्क रही। इसी क्रम में बीए मास काम सिक्स सेमेटर के आयुष सिंह ने मिस्टर मास काम और अंजलि कोठियाल ने मिस मास काम का खिताब अपने नाम किया।

और खबरें - श्रेणी रहित

सभी देखें ›