ट्रेंडिंग न्यूज़

Housefull 5: अभिषेक बच्चन और अक्षय रितेश की कॉमिक टाइमिंग तिकड़ी, हाउसफुल 5 में

कुछ दिनों पहले, साजिद नाडियाडवाला ने हाउसफुल 5 की घोषणा की। फिल्म में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख पहले से ही नामांकित हैं। अब इससे संबंधित नई जानकारी...
Uttarakhand Ekta

Uttarakhand Ekta

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
6 मई 2024, 09:37 पूर्वाह्न 1 व्यूज 3 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान ट्रेंडिंग न्यूज़
पढ़ने का समय 3 मिनट
रिपोर्टर Uttarakhand Ekta
अपडेट किया गया 2 years पहले

कुछ दिनों पहले, साजिद नाडियाडवाला ने हाउसफुल 5 की घोषणा की। फिल्म में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख पहले से ही नामांकित हैं। अब इससे संबंधित नई जानकारी मिल रही है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म हाउसफुल 3 का हिस्सा रहे अभिनेता अभिषेक बच्चन, फिल्म हाउसफुल 5 में भी अपने अभिनय से दर्शकों को लुभाते हुए दिखाई देंगे। अभिनेता ने अपनी फ्रेंचाइजी में वापसी से खुश हो गया है। उन्हें लगता है कि इसका हिस्सा होना घर वापसी की तरह है।

शूटिंग के लिए उत्साहित हैं अभिषेक

हाउसफुल 5 में मुख्य भूमिका निभाने का अवसर मिलने पर अभिषेक बच्चन ने कहा, ‘हाउसफुल मेरी पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी है, इसका हिस्सा बनना मेरे लिए घर वापसी जैसा है। साजिद के साथ काम करना मेरे लिए खुशी का विषय है।’ अभिनेता ने कहा कि वह सेट पर अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के साथ मस्ती करने के लिए तैयार हैं। अभिनेता ने आगे कहा, ‘मैं अपने दोस्त तरुण मनसुखानी के साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। ‘दोस्ताना’ के बाद अब मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला है। यह बहुत मजेदार होने वाला है।’

अभिषेक की वापसी से खुश हैं साजिद

वहीं, निर्देशक साजिद नाडियाडवाला ने भी अभिषेक की वापसी पर खुशी जाहिर की है। साजिद ने कहा ‘मैं अभिषेक की वापसी से रोमांचित हूं। उनका समर्पण, कॉमिक टाइमिंग और काम के प्रति ईमानदारी फिल्म को शानदार बनाएंगी।’

पांचवा भाग लाने वाली पहली बॉलीवुड फ्रेंचाइजी है ‘हाउसफुल’

पिछले साल जून में अभिनेता अक्षय कुमार ने ‘हाउसफुल 5’ की घोषणा की थी। इस फिल्म में अक्षय के अलावा रितेश देशमुख भी शामिल हैं। फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की पहली फिल्म होगी, जिसका पांचवा भाग आ रहा है। इसका पहला भाग साल 2010 में आया था, जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, लारा दत्ता, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण और बोमन ईरानी थे।

और खबरें - ट्रेंडिंग न्यूज़

सभी देखें ›