Uttarakhand में मौसम: अगले दो दिनों में मौसम कैसा रहेगा: पहाड़ों में सुहाना मौसम, मैदान में गर्मी
Uttarakhand Ekta
विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta
Uttarakhand में मौसम पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश से मौसम सुहाना है। लेकिन कुछ दिनों से ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी का प्रभाव देखा जा रहा है। दोपहर में धूप और गर्म हवा के साथ बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है। अगले दो दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।
जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न से मैदानी और पर्वतीय इलाकों के मौसम में इस तरह का अंतर देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि पर्वतीय इलाकों में हो रही बारिश का मैदानी इलाकों के तापमान में कोई खास असर नहीं पड़ रहा है।
तापमान के आंकड़ों में नजर डालें तो सोमवार को दून में अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री के इजाफे के साथ 20.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, मंगलवार के मौसम की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है।
पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को भी बदला रहेगा मौमस
प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्से में हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी।