श्रेणी रहित

यदि आप चारधाम यात्रा पर जाते हैं तो इस घाटी में घूमना ना भूलें

चारधाम यात्रा में घूमने आ रहे हैं और ट्रैकिंग का भी शौक रखते हैं तो चेनाप वैली आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। यहां आने वाले हर...
Uttarakhand Ekta

Uttarakhand Ekta

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
28 अप्रैल 2024, 12:13 अपराह्न 1 व्यूज 2 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान श्रेणी रहित
पढ़ने का समय 2 मिनट
रिपोर्टर Uttarakhand Ekta
अपडेट किया गया 2 years पहले

चारधाम यात्रा में घूमने आ रहे हैं और ट्रैकिंग का भी शौक रखते हैं तो चेनाप वैली आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। यहां आने वाले हर पर्यटक का मन प्राकृतिक सुंदरता से मोहित हो जाता है। जैव विविधिता से भी यह घाटी भरी हुई है। दूसरी फूलों की घाटी के नाम से प्रसिद्ध चेनाप घाटी में 300 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं।

जोशीमठ से करीब 28 किमी की दूरी पर स्थित चेनाप वैली समुद्र तल से 13 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। मखमली बुग्याल से आच्छादित इस घाटी में कदम-कदम पर प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलेगी। यहां पर हर साल 300 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं।

जिसमें ब्रह्मकमल, फेनकमल, एनीमोन, मार्श, प्रिभुला, स्नेक लिली, कोबरा लिली, पोटेंटीला, जेनेरियम, ब्लू पॉपी, तारक लिलियम, हिमालयी नीला, पोस्त बछगान सहित अन्य फूल हैं। फूलों की घाटी की तरह यह भी हर 15 दिन में रंग बदलती है।
यहां जाने के लिए ऋषिकेश से करीब 270 किमी दूर जोशीमठ बाजार तक वाहन से पहुंच सकते हैं। जोशीमठ से मारवाड़ी पुल होते हुए करीब 10 किमी दूर थैंग गांव तक वाहन से पहुंचा जाता है। वहां से करीब 16 किमी का पैदल ट्रैक है। पर्यटक थैंग गांव में स्थित होम स्टे और धारखर्क पड़ाव में टेंट हैं। इस ट्रैक में तीन से चार दिन का समय लगता है।

और खबरें - श्रेणी रहित

सभी देखें ›