देश
India-Pakistan Tension: पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका…सेंधा नमक के ऑर्डर रद्द, इन सामान पर भी लगी रोक
पहलगाम में बेगुनाहों की हत्या के बाद पाकिस्तान से आयात पर भारत सरकार ने रोक लगा दी है। इससे सबसे ज्यादा असर सेंधा नमक और मेवे पर पड़ेगा।...
Uttarakhand Ekta
विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta
त्वरित सारांश
स्थान
देश
पढ़ने का समय
3 मिनट
रिपोर्टर
Uttarakhand Ekta
अपडेट किया गया
1 year पहले
पहलगाम में बेगुनाहों की हत्या के बाद पाकिस्तान से आयात पर भारत सरकार ने रोक लगा दी है। इससे सबसे ज्यादा असर सेंधा नमक और मेवे पर पड़ेगा। ऐसे में व्यापारियों ने सेंधा नमक के ऑर्डर निरस्त कर दिए हैं। नए ऑर्डर लेना भी बंद कर दिया है।
चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के मंत्री अशोक लालवानी ने बताया कि पाकिस्तान से सेंधा (लाहौरी) नमक, छुहारे, काली किशमिश और सब्जा के बीज (पाचन तंत्र ठीक करने, वजन घटाने में सहायक) पाकिस्तान से आयात होते थे। अंजीर, मुनक्का अफगानिस्तान से पाकिस्तान के जरिये पहुंचते हैं।
सूती कपड़ों की कीमतों पर भी असर
आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल का कहना है कि पाकिस्तान से आयात बंद होने से सूती कपड़ों की कीमतों पर असर पड़ सकता है। वहां से कपास का आयात होता है। सूती कपड़ों की मांग तेजी से बढ़ी है। इससे शर्ट, धोती, अंडरगारमेंट, महिलाओं के परिधान बनाए जा रहे हैं। आगरा व्यापार मंडल के मंत्री राजीव गुप्ता ने बताया कि बांग्लादेश से भी रिश्ते बेहतर नहीं हैं। ऐसे में सूती कपड़ों की कीमत बढ़ सकती है। पाकिस्तान से आयात बंद होने से हमारे देश में चंद पर ही असर पड़ेगा, लेकिन पाकिस्तान को भारी नुकसान होगा।