श्रेणी रहित

International Drug Mafia का भाई परमेन्द्र गिरफ्तार

ED ने 20 घंटे की कार्रवाई के बाद अंतर्राष्ट्रीय ड्रग माफिया बनमीत नरुला के भाई परमेंद्र सिंह नरुला को गिरफ्तार कर लिया। देहरादून के स्पेशल ईडी कोर्ट में...
Uttarakhand Ekta

Uttarakhand Ekta

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
28 अप्रैल 2024, 12:18 अपराह्न 7 व्यूज 2 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान श्रेणी रहित
पढ़ने का समय 2 मिनट
रिपोर्टर Uttarakhand Ekta
अपडेट किया गया 2 years पहले

ED ने 20 घंटे की कार्रवाई के बाद अंतर्राष्ट्रीय ड्रग माफिया बनमीत नरुला के भाई परमेंद्र सिंह नरुला को गिरफ्तार कर लिया। देहरादून के स्पेशल ईडी कोर्ट में आरोपी को पेश किया गया। आरोपी को चौबीस दिन की कस्टडी रिमांड की मांग की गई, लेकिन कोर्ट ने सिर्फ सात दिन की अनुमति दी। अब आरोपी परमेंद्र सिंह नरुला से ED सात दिनों तक पूछताछ करेगी। परमेन्द्र सिंह पर आरोप लगाया गया है कि वह अपने भाई के धन को काले से सफेद करने में मदद करता था। दुबई, अमेरिका सहित कई देशों में उसके बैंक खाते थे।

बता दें कि वर्ष 2019 में बनमीत को लंदन से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद मार्च 2023 को उसे अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया। अमेरिका में कोर्ट कार्यवाही के बीच उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया था।

ऐसे में अमेरिकी कोर्ट ने उसे पांच साल कैद और 150 मिलियन डॉलर जब्त करने की सजा सुनाई थी। यह रकम उसने करीब 10 सालों में अपने अवैध कारोबार से कमाई थी। इस बीच भारतीय जांच एजेंसियों ने भी बनमीत की जांच जारी रखी। पता चला कि वह अपने इस गोरखधंधे का पैसा अपने भाई परमेंद्र सिंह नरुला के खाते में जमा करता था

इस बिंदु पर जांच करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को नरुला परिवार के घर हल्द्वानी में छापा मारा था। इस छापे में नरुला परिवार के घर की तलाशी ली गई। वहां पर अलमारियों और अन्य जगहों से महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हासिल किए गए। करीब 20 घंटे चली छापे की इस कार्रवाई के बाद ईडी ने बनमीत के भाई परमेंद्र सिंह नरुला को गिरफ्तार कर लिया।

और खबरें - श्रेणी रहित

सभी देखें ›