देश
IPL 2025: पंजाब किंग्स को झटका, बाकी बचे मैचों से बाहर हुआ 4.2 करोड़ का यह ऑलराउंडर! स्टोइनिस ने की पुष्टि
पंजाब किंग्स से खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल इस सत्र के बाकी बचे मैचों से लगभग बाहर हो गए हैं। उनकी अंगुली में फ्रेक्चर हो...
Uttarakhand Ekta
विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta
त्वरित सारांश
स्थान
देश
पढ़ने का समय
3 मिनट
रिपोर्टर
Uttarakhand Ekta
अपडेट किया गया
2 days पहले
पंजाब किंग्स से खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल इस सत्र के बाकी बचे मैचों से लगभग बाहर हो गए हैं। उनकी अंगुली में फ्रेक्चर हो गया है और उनके आगे किसी भी मैच में हिस्सा लेने पर संशय है। पंजाब की टीम ने बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत हासिल की थी। मैच के दौरान पंजाब के एक और खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस ने इसकी पुष्टि की है।
मैक्सवेल ने केकेआर के खिलाफ खेला था पिछला मैच
मैक्सवेल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में चोट लगी थी। इस मैच में वह सात रन बनाकर आउट हो गए थे। उनकी जगह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सूर्यांश शेडगे को मौका मिला था। इस मैच में पंजाब की टीम को चार विकेट से जीत मिली। स्टोइनिस ने ‘जियोस्टार’ से कहा, ‘बदकिस्मती से मैक्सवेल की अंगुली में फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें लगा नहीं था कि चोट इतनी गंभीर होगी, लेकिन ऐसा ही है। उनका स्कैन कराया गया और नतीजा अच्छा नहीं है। लगता है कि वह अब आगे इस टूर्नामेंट में नहीं खेल सकेंगे।’