उत्तराखंड

कोटद्वार: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहित दंपती के शव पेड़ से लटके मिले, जांच में जुटी पुलिस

  उत्तराखंड के कोटद्वार में एक नवविवाहित दंपती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से फंदे पर लटके मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर...
UK News

UK News

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
17 जुलाई 2026, 12:14 अपराह्न 1 व्यूज 2 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान उत्तराखंड
पढ़ने का समय 2 मिनट
रिपोर्टर UK News
अपडेट किया गया 3 months पहले

 

उत्तराखंड के कोटद्वार में एक नवविवाहित दंपती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से फंदे पर लटके मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, सनेह वन क्षेत्र में एक लावारिस बाइक मिलने की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान जंगल में करीब 150 मीटर अंदर एक पेड़ पर युवक और युवती के शव फंदे से लटके मिले।

मृतकों की पहचान सतविंदर सिंह (25) निवासी ग्राम प्यारीवास, तहसील रामगढ़, जिला अलवर (राजस्थान) और उनकी पत्नी अमनदीप कौर (22) के रूप में हुई। अमनदीप कौर का मायका ग्राम प्रेमनगर, थाना नगीना देहात, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) में बताया गया है।

घटना की सूचना मिलने पर दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

और खबरें - उत्तराखंड

सभी देखें ›