uttarakhand ekta logo
Thursday, May 15, 2025

National Games: भारतीय ओलंपिक संघ ने घोषणा की कि अगले वर्ष उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल होंगे।

Must read

अगले वर्ष उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल होंगे। अगले साल 2025 में खेलों को कराने का लक्ष्य भारतीय ओलंपिक संघ है, जिसमें महान खिलाड़ी भाग लेंगे। विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा ने भी इसकी पुष्टि की है। उनका दावा है कि भारतीय ओलंपिक संघ ने इसे मौखिक रूप से बताया है।

उत्तराखंड 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए पूरी तरह से तैयार है। विभाग की ओर से पिछले काफी समय से इसकी तैयारी की जा रही है। पिछले साल नवंबर 2023 में गोवा में हुए 37वें राष्ट्रीय खेलों के समापन पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए उत्तराखंड को भारतीय ओलंपिक संघ का ध्वज सौंप चुकी हैं।

जिसे राष्ट्रीय खेल सचिवालय में रखा गया है लेकिन इस साल 26 जुलाई से 11 अगस्त तक पेरिस ओलंपिक होने हैं। खेल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय खेलों को लेकर नियम है कि ये हर दो साल में आयोजित होंगे। जिस साल ओलंपिक या एशियन खेल होंगे उस साल राष्ट्रीय खेल नहीं होंगे लेकिन पिछले कुछ वर्षों से यह व्यवस्था गड़बड़ाई है।

गुवाहाटी में 2002 में जो राष्ट्रीय खेल होने थे, वे 2007 में हुए। 2004 में झारखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेल वर्ष 2011 में हुए जबकि 2006 में केरल में जो राष्ट्रीय खेल होने थे वे 2015 में हुए थे। उत्तराखंड को भी राष्ट्रीय खेलों का आवंटन 2014 में वर्ष 2018 के लिए हुआ था। तब निर्णय लिया गया था कि देहरादून और हल्द्वानी में केरल की तर्ज पर प्रीफेब्रिकेटेड खेल गांव का निर्माण किया जाएगा। इसका उपयोग राष्ट्रीय खेलों के अलावा आपदा राहत, पुलिस व्यवस्था आदि के लिए भी किया जा सकेगा लेकिन उत्तराखंड में विभिन्न कारणों से राष्ट्रीय खेल टलते रहे हैं।

भारतीय ओलंपिक संघ चाहता है कि उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में बड़े खिलाड़ी खेलें। इस साल पेरिस में ओलंपिक भी है, खिलाड़ियों को रेस्ट भी चाहिए। इसलिए राष्ट्रीय खेलों को वर्ष 2025 में किया जाए।
– पीटी ऊषा, अध्यक्ष भारतीय ओलंपिक संघ
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article