प्रतिभाग:सीएम धामी ने सब जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स नेशनल रोल बाल चौंपियनशिप में किया प्रतिभाग
Uttarakhand Ekta
विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta
देहरादून- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय हॉल में रोल बाल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित 16वीं सब जूनियर (अंडर-14) बॉयज एंड गर्ल्स नेशनल रोल बाल चौंपियनशिप में प्रतिभाग करते हुये खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उत्तराखंड तथा हिमाचल के बीच आयोजित मैच का आनंद लिया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सीएम धामी ने इससे पहले सभी खिलाड़ियों का परिचय
लिया तथा खेल के क्षेत्र में देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का
आह्वान किया।
उल्लेखनीय है कि 25 से 28 अप्रैल, 2024 तक आयोजित राष्ट्रीय स्तर की इस सब जूनियर (अंडर-14) बॉयज एंड गर्ल्स नेशनल रोल बाल चौंपियनशिप में देशभर की 28 टीमें भाग ले रही हैं।
इस अवसर पर नेशनल रोल बाल चौंपियनशिप के प्रेजिडेंट पंकज भारद्वाज, सेकेट्री चिरतानजी नेगी, अमित भाटिया, आशीष नेगी, डॉ. वरुण प्रताप सिंह, प्रियांक शर्मा, प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।