spot_img
Uttarakhand hindi news uttarakhand ekta
Sunday, July 12, 2026

हरिद्वार में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: युवती की हत्या का आरोपी गोली लगने के बाद गिरफ्तार, दूसरा फरार

Must read

हरिद्वार में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: युवती की हत्या का आरोपी गोली लगने के बाद गिरफ्तार, दूसरा फरार

हरिद्वार: हरिद्वार के आस्था पथ पर युवती की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार देर रात हुई मुठभेड़ में हत्या के एक आरोपी को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार, 28 जून को आस्था पथ स्थित झाड़ियों से एक युवती का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्धों की पहचान की गई थी।

बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से देहरादून की ओर से हरिद्वार आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने रोड़ीबेलवाला चौकी के पास घेराबंदी की। जब पुलिस ने दोनों को रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर मौके पर ही पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जीशान, निवासी नहटौर, बिजनौर के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं दूसरा आरोपी शाहनवाज, निवासी बिजनौर, मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों ने 28 जून को आस्था पथ पर युवती की गला दबाकर हत्या की थी। मामले की विस्तृत जांच जारी है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article