श्रेणी रहित

मतदान:यमकेश्वर मे ग्रामीण महिला बोली,मोदी के नाम पर नहीं देंगे वोट

पौड़ी। गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी और अमित शाह के करीबी माने जाने वाले अनिल बलूनी इन दिनों डोर टू डोर प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं।...
Uttarakhand Ekta

Uttarakhand Ekta

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
8 अप्रैल 2024, 12:27 अपराह्न 2 व्यूज 2 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान श्रेणी रहित
पढ़ने का समय 2 मिनट
रिपोर्टर Uttarakhand Ekta
अपडेट किया गया 3 years पहले

पौड़ी। गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी और अमित शाह के करीबी माने जाने वाले अनिल बलूनी इन दिनों डोर टू डोर प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। जिसके चलते अनिल बलूनी उत्तर प्रदेश के CM योगी के पैतृक गांव यमकेश्वर विधानसभा में प्रचार कर रहे थे, वही उनके साथ यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट भी मौजूद थी। प्रचार के दौरान भाजपा के ही महिला कार्यकर्ता ने उनका जमकर विरोध करना शुरू कर दिया।

ग्रामीण कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके गांव तक अभी भी सड़क नहीं पहुंच पाई है। बीमारी में मरीज को खाट के जरिये अस्पताल तक पहुंचने के लिए मजबूर रहते है। जबकि ग्रामीण लगातार इसकी शिकायत विधायक से कर चुके हैं। महिलाओं ने कहा कि मोदी के नाम को लेकर वोट मांगने आ रहे प्रत्याशियों को कोई ग्रामीण वोट नहीं देंगे। महिलाओं ने साफ शब्दों में कहा कि प्रतिनिधियों को पहली बार क्षेत्र में देखा जा रहा है। इस तरह उन्हें वोट नहीं दिया जाएगा। वही मामला बिगड़ता देख भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने महिलाओं को मनाने की काफी कोशिश की। लेकिन ग्रामीण महिलाओं ने अनिल बलूनी की एक न सुनी इसके बाद अनिल बलूनी को वहाँ से जाना पड़ा।

और खबरें - श्रेणी रहित

सभी देखें ›