श्रेणी रहित

गर्भवती महिलाओं के लिए इंद्रेश अस्पताल ने 31 जुलाई तक शुरू की निशुल्क डिलीवरी सेवा

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क डिलीवरी की सेवा शुरू हो गई है। आज से ही गर्भवती महिलाएं निःशुल्क सेवा का लाभ ले...
Uttarakhand Ekta

Uttarakhand Ekta

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
28 अप्रैल 2024, 12:46 अपराह्न 3 व्यूज 2 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान श्रेणी रहित
पढ़ने का समय 2 मिनट
रिपोर्टर Uttarakhand Ekta
अपडेट किया गया 2 years पहले

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क डिलीवरी की सेवा शुरू हो गई है। आज से ही गर्भवती महिलाएं निःशुल्क सेवा का लाभ ले सकती हैं। 31 जुलाई 2024 तक कोई भी गर्भवती महिला निःशुल्क डिलीवरी का लाभ ले सकती हैं। यह योजना जनरल वार्ड में डिलीवरी के लिए भर्ती होने वाली सभी प्रसूताओं के लिए लागू है। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ब्रिगेडियर (से.नि.) डॉ प्रेरक मिततल ने दी।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ब्रिगेडियर (से.नि.) डॉ प्रेरक मिततल ने जानकारी दी कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कोई भी गर्भवती महिला 31 जुलाई तक निःशुल्क डिलीवरी की सेवा का लाभ ले सकती है। यदि किसी गर्भवती महिला का पंजीकरण 31 जुलाई से पूर्व हो चुका होगा और डिलीवरी की तिथि 31 जुलाई से आगे की है तो डिलीवरी के ऐसे मामलों को 31 जुलाई से आगे भी डिलीवरी के लिए निःशुल्क डिलीवरी सेवा का लाभ दिया जाएगा। गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण के आधार पर निःशुल्क डिलीवरी सेवा को 31 जुलाई से आगे बढ़ाए जाने की भी योजना प्रगतिशील है। नार्मल एवम् सिजेरियन दोनों तरह की डिलीवरी के लिए कोई भी शुल्क प्रसूता को नहीं देना होगा। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से डिलीवरी के दौरान दवाईयां भी प्रसूता को निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी। डिलीवरी से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की सहायता, जानकारी एवम् निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा के लिए 9548348729 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

और खबरें - श्रेणी रहित

सभी देखें ›