श्रेणी रहित

ऋषिकेश में संपत्ति डीलर के घर से ऑफिस तक आयकर रेड

  ऋषिकेश। ऋषिकेश में एक बड़े प्रापर्टी डीलर सत्यम के ऋषिकेश हरिद्वार रोड स्थित कार्यालय और उग्रसेन नगर स्थित आवास पर दिल्ली आयकर विभाग की टीम ने दस्तक...
Uttarakhand Ekta

Uttarakhand Ekta

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
2 मई 2024, 10:15 पूर्वाह्न 3 व्यूज 2 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान श्रेणी रहित
पढ़ने का समय 2 मिनट
रिपोर्टर Uttarakhand Ekta
अपडेट किया गया 2 years पहले

 

ऋषिकेश। ऋषिकेश में एक बड़े प्रापर्टी डीलर सत्यम के ऋषिकेश हरिद्वार रोड स्थित कार्यालय और उग्रसेन नगर स्थित आवास पर दिल्ली आयकर विभाग की टीम ने दस्तक दी है। आज सुबह 6:00 बजे दोनों जगह आयकर की टीम पहुंच गई थी। स्थानीय पुलिस को सूचित करने के बजाय टीम के साथ दिल्ली से ही आईटीबीपी की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कराई गई है।

गुरुवार को सुबह होते ही दिल्ली से चार वाहनों में आयकर की टीम ऋषिकेश पहुंची। दो में से एक टीम हरिद्वार रोड भरत मंदिर कॉम्पलेक्स स्थित प्रापर्टी डीलर के कार्यालय में पहुंची। जबकि दूसरी टीम ने डीलर के उग्रसेन नगर काले की ढाल स्थित आवास पर छापा मारा। आयकर विभाग को यहां भूमि संबंधी दस्तावेजों की तलाश थी। विभागीय सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग दिल्ली की ओर से दिल्ली में भी कुछ बिल्डर के यहां छापेमारी की गई है। वहां ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिनके आधार पर यह टीम ऋषिकेश पहुंची है। दोनों स्थानों पर टीम की कार्रवाई जारी है।

सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार मुनि की रेती के तपोवन स्थित एक बड़े होटल कारोबारी के यहां भी आयकर की टीम ने छापेमारी की है, होटल व्यवसाई के यहां सुबह से ही टीम दस्तावेज खंगाल रही है।

और खबरें - श्रेणी रहित

सभी देखें ›