सेलिब्रिटी

Salman Khan: सलमान ने 17 दिन बाद तोड़ी चुप्पी, चंद मिनटों में ही डिलीट किया ट्वीट; ट्रोलर्स बोले- शर्म करो भाई

भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम चार घंटों के लिए संघर्ष विराम लागू हुआ था। इसके बाद तमाम फिल्मी सितारों ने संघर्ष विराम पर प्रतिक्रिया देते हुए...
Uttarakhand Ekta

Uttarakhand Ekta

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
10 मई 2025, 06:27 अपराह्न 1 व्यूज 3 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान सेलिब्रिटी
पढ़ने का समय 3 मिनट
रिपोर्टर Uttarakhand Ekta
अपडेट किया गया 1 year पहले

भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम चार घंटों के लिए संघर्ष विराम लागू हुआ था। इसके बाद तमाम फिल्मी सितारों ने संघर्ष विराम पर प्रतिक्रिया देते हुए इसका स्वागत किया था। अभिनेता सलमान खान ने भी कथित तौर पर एक पोस्ट शेयर किया पर चंद मिनटों बाद ही उसे डिलीट कर दिया। इस ट्वीट को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। जानिए क्या था वो ट्वीट…

संघर्ष विराम पर ईश्वर को कहा शुक्रिया
सलमान खान के कथित ट्वीट का एक स्क्रीनशॉट इस वक्त इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, कहा जा रहा है कि अभिनेता ने संघर्ष विराम की खबर के बाद पोस्ट शेयर किया। उन्होंने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) से एक पोस्ट शेयर किया। इसमें लिखा, ‘संघर्ष विराम के लिए ईश्वर का शुक्रिया’। बाद में उन्होंने इसे डिलीट कर दिया। इस पर उनकी खूब आलोचना हो रही है।
नेटिजन्स का फूटा गुस्सा
नेटिजन्स का गुस्सा इस बात पर फूट रहा है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सलमान खान ने एक भी ट्वीट या पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किया। संघर्ष विराम पर उन्होंने तुरंत पोस्ट शेयर कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चुप रहने वाले ‘रीढ़विहीन’ सलमान खान ने युद्ध विराम पर ट्वीट किया और ट्वीट डिलीट कर दिया। शर्म आनी चाहिए भाई’।

यूजर्स ने पूछा- ‘सच है या एडिट किया गया?’
एक यूजर ने लिखा, ‘पहलगाम पर कोई ट्वीट नहीं, लेकिन सीजफायर पर सलमान खान बहुत खुश हैं। सलमान खान पाकिस्तानी आतंकियों को सपोर्ट कर रहे हैं’। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं कि सलमान खान ने भारतीय सेना के सपोर्ट में तो ट्वीट नहीं किया, लेकिन अब सीजफायर के एलान के बाद तुरतं पोस्ट कर दिया। हालांकि, सलमान के कुछ प्रशंसकों को यकीन नहीं हो रहा कि यह सच है। वे सवाल कर रहे हैं कि क्या सच में कोई पोस्ट किया गया है या यह एडिट किया गया स्क्रीनशॉट है।

पहलगाम आतंकी हमले की घटना पर की थी आलोचना
बता दें कि सलमान खान कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं। उनका आखिरी पोस्ट 28 अप्रैल को नजर आ रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी कुछ फोटोज शेयर की थीं। उससे पहले 23 अप्रैल को एक्टर ने पहलगाम आतंकी हमले की आलोचना करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा था, ‘कश्मीर, धरती का स्वर्ग नरक में बदलता जा रहा है। निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, मेरी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं। एक भी मासूम को मारना पूरी कायनात को मारने के बराबर है’।

और खबरें - सेलिब्रिटी

सभी देखें ›