उत्तराखंड

कांवड़ यात्रियों को शुभकामनाओं के साथ किया रवाना

श्रावण मास के पावन अवसर पर गदरपुर के शिव मंदिर परिसर से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ यात्रियों को पालिकाध्यक्ष मनोज (मिंटू) गुंबर ने शुभकामनाएं देकर रवाना...
UK News

UK News

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
6 अगस्त 2026, 06:36 पूर्वाह्न 1 व्यूज 1 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान उत्तराखंड
पढ़ने का समय 1 मिनट
रिपोर्टर UK News
अपडेट किया गया 2 months पहले

श्रावण मास के पावन अवसर पर गदरपुर के शिव मंदिर परिसर से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ यात्रियों को पालिकाध्यक्ष मनोज (मिंटू) गुंबर ने शुभकामनाएं देकर रवाना किया।

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने और सुरक्षित तरीके से यात्रा पूरी करने की अपील की। कांवड़ यात्रियों ने “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष के साथ उत्साहपूर्वक हरिद्वार के लिए प्रस्थान किया।

इस अवसर पर सभासद मुकेश चावला, सचिन गुप्ता, सलीम बाबा, नाजिर अली, नितिन ठुकराल, विकास पाल, मेघराज, गौरव कुमार, केशव गुंबर और जीतू गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

#UdhamSinghNagar #Gadarpur #KanwarYatra #HarHarMahadev #BolBam #Shravan2026 #UttarakhandNews

और खबरें - उत्तराखंड

सभी देखें ›