उत्तराखंड

किराए के कमरे में मिला बहन-भाई का शव, पुलिस कर रही तहकीक

उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में भाई-बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है. शव मिलने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. जहां...
Uttarakhand Ekta

Uttarakhand Ekta

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
8 मई 2024, 03:28 अपराह्न 1 व्यूज 2 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान उत्तराखंड
पढ़ने का समय 2 मिनट
रिपोर्टर Uttarakhand Ekta
अपडेट किया गया 2 years पहले

उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में भाई-बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है. शव मिलने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. जहां उन्होंने स्थानीय लोगों और मकान मालिक से जानकारी ली. फिलहाल, रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, आज सुबह सूचना मिली थी कि रुद्रपुर के सिंह कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले उत्तर प्रदेश के बरेली के दरियागंज निवासी युवक और उसकी बहन का शव कमरे में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला है. सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बहन का शव फर्श पर पड़ा हुआ था. जबकि, भाई का शव झूलता हुआ मिला. पुलिस की मानें तो युवती के गले पर दबाने के निशान मिले हैं. बताया जा रहा है कि दोनों भाई बहन कुछ दिन पहले ही यहां पर किराए में रहने आए थे. युवक यहां पर ठेला लगाने का काम करता था.

आज सुबह मकान मालिक किसी काम से कमरे के पास पहुंचा और उन्हें जगाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं हुई. जब मकान मालिक ने खिड़की से झांक कर देखा तो युवती फर्श पर पड़ी हुई थी. जबकि, युवक का शव पास में ही पड़ा था. जिसे देख उसके होश उड़ गए और आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी.

उधर, भाई-बहन के शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. रुद्रपुर एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में भाई-बहन की मौत की सूचना थाना पुलिस को मिली थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पीएम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है. फॉरेंसिक की टीम को मौके पर भेजा गया है. साथ ही पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है

और खबरें - उत्तराखंड

सभी देखें ›