श्रेणी रहित

टेम्प्रेचर: उत्तराखंड मे रिकार्ड तोड़ गर्मी,ऐसी है कोई समस्या तो तुरंत डाक्टर को दिखाएँ

देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। देहरादून में तो गर्मी ने पिछले कई साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दून में गर्मी ने छह...
Uttarakhand Ekta

Uttarakhand Ekta

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
27 अप्रैल 2024, 08:40 पूर्वाह्न 5 व्यूज 2 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान श्रेणी रहित
पढ़ने का समय 2 मिनट
रिपोर्टर Uttarakhand Ekta
अपडेट किया गया 2 years पहले

देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। देहरादून में तो गर्मी ने पिछले कई साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दून में गर्मी ने छह साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। Heatwave Alert In Uttarakhand साल 2018 में 26 अप्रैल के दिन अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री रिकॉड किया गया था। शुक्रवार के दिन तापमान चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 38 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने के साथ ही गर्म हवाएं भी परेशान करने लगी हैं। लू के थपेड़ों से हर कोई परेशान है। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान भी बढ़ता जा रहा है। दोपहर तक आते-आते ऐसा लगने लगाता है, जैसे आसमान से आग बरस रही हो। मौसम विभाग ने राज्य में अप्रैल, मई व जून माह में तापमान सामान्य से अधिक रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने हीट वेव की आशंका के बीच इससे बचाव के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की।

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय इलाकों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। चार हजार मीटर से अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी भी हो सकती है। गर्मी की मार और लू लगने की स्थिति में कच्चे आम के पने का सेवन करें। तेज गर्मी लगने पर ठंडे पानी का स्पंज या पंखे की हवा लें। यदि ज्यादा दिक्कत आ रही है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। गर्मी के दौरान सबसे ज्यादा डी हाइड्रेटेशन की समस्या आती है। इसके अलावा आपको तेज गर्मी में चक्कर, बुखार, सिर दर्द और उल्टी जैसी दिक्कतें आ सकती हैं।

और खबरें - श्रेणी रहित

सभी देखें ›