Uttarakhand में मौसम: आज मौसम फिर बदलेगा, आंधी का ऑरेंज अलर्ट
Uttarakhand Ekta
विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta
रविवार को पहाड़ से मैदान तक बदले मौसम के बाद प्रदेश का मौसम सुहाना हुआ, लेकिन सोमवार को मौसम एक बार फिर बदल जाएगा। देहरादून समेत सात जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जन और आंधी होने का ऑरेंज अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ झोंकेदार हवाओं और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में भी झोंकेदार हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति किलोमीटर की रफ्तार से चलने की संभावना है।
शनिवार को अचानक बदले मौसम की आंधी से पहाड़ से मैदान तक तापमान में गिरावट हुई थी। साथ ही जलभराव होने और पेड़ गिरने से लोगों को परेशानी हुई।