spot_img
Uttarakhand hindi news uttarakhand ekta
Wednesday, September 16, 2026

काशीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से 10वीं के छात्र की मौत, दो गंभीर घायल

Must read

 

काशीपुर के आईटीआई कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूल जा रहे तीन छात्रों की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 15 वर्षीय 10वीं कक्षा के छात्र शिवम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी वासु और अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, शिवम दभौरा टांडा का रहने वाला था और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बरखेड़ी में 10वीं का छात्र था। गुरुवार सुबह वासु अपने चचेरे भाइयों शिवम और अक्षय को स्कूल छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित टैंकर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। शिवम अपने परिवार में पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर पर था। मजदूरी कर परिवार चलाने वाले पिता के लिए बेटे की असमय मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

घटना के बाद टैंकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

#Kashipur #UdhamSinghNagar #RoadAccident #SchoolStudent #UttarakhandNews #BreakingNews #RoadSafety #KashipurNews

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article