उत्तराखंड

उत्तराखंड: 27 जुलाई से 6 अगस्त तक अग्निवीर भर्ती, JCO और हवलदार समेत कई पदों पर मौका

देहरादून। भारतीय सेना ने उत्तराखंड में अग्निवीर सैनिकों की भर्ती के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में 27 जुलाई से 6 अगस्त 2026...
UK News

UK News

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
24 जुलाई 2026, 04:59 पूर्वाह्न 2 व्यूज 2 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान उत्तराखंड
पढ़ने का समय 2 मिनट
रिपोर्टर UK News
अपडेट किया गया 3 months पहले

देहरादून। भारतीय सेना ने उत्तराखंड में अग्निवीर सैनिकों की भर्ती के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में 27 जुलाई से 6 अगस्त 2026 तक भर्ती कैंप आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान JCO, हवलदार, सिपाही टेक्निकल, नर्सिंग असिस्टेंट और सिपाही फार्मा समेत विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा।

सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार, 27 जुलाई को उत्तराखंड के सभी जिलों के अभ्यर्थियों के लिए धार्मिक शिक्षक JCO और हवलदार एजुकेशन पद की भर्ती होगी। 28 जुलाई को सिपाही टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट), जबकि 29 जुलाई को सिपाही टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट) और सिपाही फार्मा पद के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

इसके बाद जिलावार भर्ती कैंप होंगे। 30 जुलाई को बागेश्वर, 31 जुलाई को बागेश्वर और नैनीताल, 1 अगस्त को नैनीताल, 2 अगस्त को नैनीताल और ऊधम सिंह नगर, 3 अगस्त को ऊधम सिंह नगर और अल्मोड़ा, जबकि 4 और 5 अगस्त को अल्मोड़ा के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती कैंप आयोजित होंगे।

भर्ती अभियान के अंतिम दिन 6 अगस्त को अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिलों के लिए भर्ती कैंप आयोजित किया जाएगा।

राज्य सरकार ने अग्निवीरों को लेकर भी महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। सरकार का कहना है कि अग्निवीर सेवा पूरी कर लौटने वाले युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

और खबरें - उत्तराखंड

सभी देखें ›