spot_img
Uttarakhand hindi news uttarakhand ekta
Saturday, July 11, 2026

उत्तराखंड: 13 जुलाई को हर्रावाला से सोमनाथ के लिए विशेष आस्था ट्रेन रवाना

Must read

 

देहरादून: उत्तराखंड सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत एक विशेष ‘आस्था ट्रेन’ का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन 13 जुलाई को हर्रावाला रेलवे स्टेशन से गुजरात स्थित सोमनाथ धाम के लिए रवाना होगी, जिसमें लगभग 720 श्रद्धालु यात्रा करेंगे।

संस्कृति निदेशालय ने इस संबंध में मुरादाबाद मंडल के मंडलीय रेल प्रबंधक को पत्र भेजकर यात्रा की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। विभाग के निदेशक प्रदीप जोशी ने 8 जुलाई को भेजे गए पत्र में बताया कि उत्तर क्षेत्र आईआरसीटीसी, लखनऊ के अनुरोध पर ट्रेन संचालन के लिए 9 लाख रुपये की रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट राशि अग्रिम रूप से जमा कर दी गई है।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए नाश्ता, दोपहर व रात्रि भोजन, पीने का पानी, चाय-कॉफी, शीतल पेय, छाछ और पैक्ड नारियल पानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा ट्रेन में आवश्यक स्टाफ, नामित अधिकारी और संपर्क व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का निर्धारित ठहराव भी रखा जाएगा।

इस विशेष यात्रा को औपचारिक रूप से राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना करने की योजना है। इसके लिए हर्रावाला स्टेशन पर मंच, पंडाल, बैठने की व्यवस्था, अतिथियों के स्वागत-सम्मान और ट्रेन की विशेष सजावट की जिम्मेदारी भी तय की गई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article