uttarakhand ekta logo
Wednesday, April 15, 2026

Uttarakhand राज्य: उपभोक्ता आश्चर्यचकित..।इस हफ्ते बिजली की नई दरें घोषित हो सकती हैं, जो 11 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं।

Must read

प्रदेश में बिजली की नई दरें 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। यूपीसीएल ने 23 से 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी की मांग की थी, जिसके बारे में नियामक आयोग उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं के अनुसार निर्णय लेगा।यूपीसीएल ने इस साल बिजली खरीद पर सालाना 1281 करोड़ का हवाला देते हुए मांग की कि बिजली दरों में 23 से 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए।

बिजली की नई दरों को अंतिम रूप देने के लिए उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने इस याचिका पर राज्य भर में जनसुनवाई करने के बाद सभी हितधारकों से चर्चा की है। बिजली दरें इस सप्ताह के अंत या सोमवार तक घोषित की जा सकती हैं।

सूत्रों के मुताबिक, सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श के बाद आयोग आठ से 11 प्रतिशत तक बिजली दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। इसके अलावा फिक्स चार्ज पर भी आयोग फैसला ले सकता है। हालांकि आयोग इस सप्ताहे के आखिर तक बिजली दरें घोषित करने की संभावना है। इसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। पिछले साल आयोग ने बिजली दरों में 9.64 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। 

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article