Uttarakhand राज्य: स्नातक में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण शुरू, जून से काउंसलिंग
Uttarakhand Ekta
विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta
प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में समर्थ पोर्टल के माध्यम से स्नातक पंजीकरण शुरू हो गया है। शिक्षा सचिव शैलेश बगौली ने बताया कि पंजीकरण 31 मई 2024 तक चलेगा। एक जून से 20 जून 2024 तक पंजीकृत छात्रों की काउंसलिंग होगी।
उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगौली ने कहा कि समर्थ पोर्टल को नई शिक्षा नीति को प्रभावी रूप से लागू करने और शैक्षिक सत्र को नियमित करने के लिए सशक्त बनाया गया है. उन्होंने कहा कि राज्य के सभी स्नातक प्रवेश समर्थ पोर्टल के माध्यम से अनिवार्य रूप से होंगे।
डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह, राज्य समर्थ नोडल अधिकारी, ने कहा कि इच्छुक छात्र अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के माध्यम से पंजीकरण करें। छात्रों का शैक्षिक अकाउंट इसी ईमेल से खोला जाएगा। इसके माध्यम से वे डिजिटल अंकतालिका, फीडबैक और परीक्षा फॉर्म प्राप्त कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क देना होगा। पंजीकरण शुल्क देने के बाद महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सकेगा।