uttarakhand ekta logo
Sunday, February 22, 2026

Uttarakhand मौसम अपडेट: छह वर्ष बाद गर्मी का रिकॉर्ड टूटा

Must read

अप्रैल महीने के आखिरी सप्ताह से गर्मी का असर दिखाई देने लगा है। दून की गर्मी ने छह वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 26 अप्रैल 2018 को 37.1 डिग्री ग्रीष्म तापमान हुआ था। शुक्रवार को तापमान 38 डिग्री था, जो चार डिग्री बढ़ा था। तापमान बढ़ने के साथ गर्म हवाएं भी चिंताजनक होने लगी हैं।

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अप्रैल के आखिरी दिनों में तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री अधिक हो सकता है। शुक्रवार को तेज धूप हुई और गर्म हवाएं चलीं। रात का न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री रहने से राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 27 अप्रैल को दून में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री तापमान रहने का अनुमान है। केंद्र ने भी कहा कि शनिवार को बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।

पर्वतीय इलाकों में आज बारिश की चेतावनी

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय इलाकों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अधिकतम             न्यूनतम

देहरादून             38             19.1

पंतनगर             38.9            14.4

मुक्तेश्वर            27.2             12

नई टिहरी            27.6             13.3

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article