देहरादूनrrrr

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मैदानी क्षेत्रों को उमस से मिली राहत

देहरादून: उत्तराखंड में मंगलवार को हुई रुक-रुककर बारिश से मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम सुहावना हो गया।...
UK News

UK News

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
8 जुलाई 2026, 04:35 पूर्वाह्न 1 व्यूज 2 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान देहरादूनrrrr
पढ़ने का समय 2 मिनट
रिपोर्टर UK News
अपडेट किया गया 3 months पहले

देहरादून: उत्तराखंड में मंगलवार को हुई रुक-रुककर बारिश से मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

देहरादून में सुबह करीब 10:30 बजे शुरू हुई बारिश का सिलसिला शाम लगभग 4 बजे तक रुक-रुककर चलता रहा। हल्की बारिश के कारण तापमान में गिरावट महसूस की गई और लोगों को उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है।

बारिश के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक देहरादून में 6.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, 8 जुलाई को देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों से पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा के दौरान सतर्क रहने और खराब मौसम की स्थिति में आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

और खबरें - देहरादूनrrrr

सभी देखें ›