श्रेणी रहित

परेशानी: चुनाव और शादियों मे लगे वाहन, पब्लिक घूम रही वीरानो की तरह

उत्तराखंड/गढ़वाल/लोकसभा चुनाव के लिए वाहनों का अधिग्रहण होने से गढ़वाल मे लोगों को आवागमन के लिए वाहन नहीं मिल पा रहे हैं,वही शादियों का सीजन होने के कारण...
Uttarakhand Ekta

Uttarakhand Ekta

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
18 अप्रैल 2024, 02:17 अपराह्न 3 व्यूज 2 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान श्रेणी रहित
पढ़ने का समय 2 मिनट
रिपोर्टर Uttarakhand Ekta
अपडेट किया गया 3 years पहले

उत्तराखंड/गढ़वाल/लोकसभा चुनाव के लिए वाहनों का अधिग्रहण होने से गढ़वाल मे लोगों को आवागमन के लिए वाहन नहीं मिल पा रहे हैं,वही शादियों का सीजन होने के कारण भी पब्लिक वाहनों की व्यवस्था और भी चरमरा गई है,आम लोगों का कहना है कि ज़ब पब्लिक के लिए आवागमन के लिए वाहन ही उपलब्ध नहीं हो पाएंगे तो वह मतदान करने भी बूथ पर कैसे पहुंचेंगे। आलम यह है कि लोगों को फजीहत झेलनी पड़ रही है और लोगों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए वाहनों के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है।

जनपद टिहरी में लोकसभा चुनाव और शादियों के चलते वाहन नहीं मिलने से यात्री खासे परेशान नजर आये।चुनाव के चलते पब्लिक वाहनों की तैनाती में होने और शादियों में वाहनों की बुकिंग के चलते टिहरी- चंबा,नई टिहरी-देहरादून,चंबा- घनसाली, चंबा- उत्तरकाशी रूट पर सवारी वाहन न मिलने से आम यात्रियों को खासी दिक्कतें उठानी अगले दो दिन तक उठानी पड़ेंगी। वंही घंटों वाहनों के इंतजार मे खड़े लोगों का कहना है कि जो वाहन मिल भी रहे वो यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं।

धर्म: संतों का आशीर्वाद मिलना उनके दर्शन होना परम सौभाग्य-अनिता ममगाईं

और खबरें - श्रेणी रहित

सभी देखें ›