uttarakhand ekta logo
Monday, June 30, 2025

उत्तराखंड में मौसम बदल गया और बारिश शुरू हो गई। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई।

Must read

आज उत्तराखंड में मौसम बदल गया और बारिश शुरू हो गई। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई। सीमांत जनपद चमोली के नीती घाटी के दूरस्थ गांव द्रोणागिरी में घर बर्फबारी से ढक गए हैं।

बारिश और बर्फीली तूफान ने यहां लोगों को परेशान कर दिया। विकास खंड जोशीमठ के सबसे दूरस्थ गांव द्रोणागिरी में बर्फीली हवा से कई घरों की छते उड़ गई हैं, जिससे कई घरों को नुकसान हुआ है।

यहां शुक्रवार शाम से निरंतर बर्फबारी हो रही है। वर्तमान में, इस क्षेत्र के लोग शीतकालीन प्रवास में जनपद चमोली के ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं। पिछले तीन चार दिन से लगातार खराब मौसम के कारण, गाँव के लोग अपने पुराने घरों को देखने गए. वहां पहुंचकर, उन्होंने देखा कि कई घरों के छते बर्फीली हवाओं से उड़ गए हैं।

कई स्थानों पर अत्यधिक बर्फबारी ने द्रोणागिरी पहुंचने का एकमात्र पैदल मार्ग भी खराब कर दिया है। कागा प्रधान व जिला महामंत्री प्रधान संघ चमोली पुष्कर सिंह राणा ने दूरभाष पर जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना को इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि वे मई के पहले सप्ताह में एक शीतकालीन प्रवास से अपने मूल गांव की ओर लौटेंगे। बर्फबारी से क्षतिग्रस्त पैदल मार्गों को संबंधित विभाग से ठीक करवाया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के घरों को क्षति हुई है, उनको उचित क्षतिपूर्ति दी जाएगी।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय इलाकों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने के आसार बताए गए थे। केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article