श्रेणी रहित

Nainital: सातताल और फरसौली में आग लगी, जिसे फायर ब्रिगेड और वन कर्मियों ने बुझाया। वन संपदा का क्षय

बुधवार को भवाली के सातताल और फरसौली में आग लगने से वन संपदा क्षतिग्रस्त हुई है। फरसौली के पूर्व ग्राम प्रधान संजीव भगत ने बताया कि आबादी जंगल...
Uttarakhand Ekta

Uttarakhand Ekta

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
12 अप्रैल 2024, 02:16 पूर्वाह्न 10 व्यूज 2 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान श्रेणी रहित
पढ़ने का समय 2 मिनट
रिपोर्टर Uttarakhand Ekta
अपडेट किया गया 3 years पहले

बुधवार को भवाली के सातताल और फरसौली में आग लगने से वन संपदा क्षतिग्रस्त हुई है। फरसौली के पूर्व ग्राम प्रधान संजीव भगत ने बताया कि आबादी जंगल की आग से प्रभावित हुई। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को नियंत्रित करने में लगातार काम किया।

इधर, सातताल के जंगल में भी आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। वन दरोगा किशन भगत ने बताया कि जंगल में लगी आग बुझाने में वन विभाग की टीम लगी हुई है। उन्होंने कहा कि जंगल में आग लगाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

11 अप्रैल 2024 का राशिफल: दैनिक राशिफल पढ़ें: कर्क, सिंह और मकर राशि वालों को शुभ समाचार मिल सकते हैं

चौबीस घंटे में प्रदेश में वनाग्नि की 31 घटनाएं
जैसे जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है, जंगलों के धधकने का सिलसिला भी बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में वनाग्नि की 31 घटनाएं हुई जिसमें कुमाऊं मंडल में 18 और गढ़वाल मंडल में 18 घटनाएं शामिल हैं जबकि दो घटनाएं वन्यजीव क्षेत्र में हुई हैं। इन घटनाओं में 38 हेक्टेअर क्षेत्रफल में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश के मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा की ओर से जारी वनाग्नि बुलेटिन के मुताबिक कुमाऊं मंडल के आरक्षित वन क्षेत्र में वनाग्नि की 16 और सिविल-वन पंचायत क्षेत्र में दो  घटनाएं हुई हैं।

और खबरें - श्रेणी रहित

सभी देखें ›