ऊधमसिंह नगर

नानकमता जाते समय सीएम धामी ने झनकट में रुकवाया काफिला, स्थानीय लोगों की सुनीं समस्याएं

उधमसिंह नगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सुबह नानकमता में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जाते समय झनकट में अपना काफिला अचानक रुकवा दिया। सड़क किनारे बड़ी...
Sanskriti

Sanskriti

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
5 अक्टूबर 2026, 04:59 पूर्वाह्न 2 व्यूज 2 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान ऊधमसिंह नगर
पढ़ने का समय 2 मिनट
रिपोर्टर Sanskriti
अपडेट किया गया 3 hours पहले

उधमसिंह नगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सुबह नानकमता में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जाते समय झनकट में अपना काफिला अचानक रुकवा दिया। सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोगों को खड़ा देखकर मुख्यमंत्री वाहन से नीचे उतरे और स्थानीय लोगों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

मुख्यमंत्री ने लोगों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी विभिन्न मांगों और समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को प्रार्थना-पत्र भी सौंपे। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही लोगों की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित प्रार्थना-पत्रों को स्वयं देखा।

सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय लोगों द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए और उनके समाधान को सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री के इस तरह अचानक काफिला रोककर लोगों के बीच पहुंचने से स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखने और सीधे संवाद का अवसर मिलने पर आभार जताया।

और खबरें - ऊधमसिंह नगर

सभी देखें ›