उत्तराखंड

हरिद्वार में मंदिर परिसर में जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात, पुजारी-कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

श्यामपुर। हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र स्थित नीलेश्वर महादेव मंदिर में देर रात जंगली हाथियों के झुंड के पहुंचने से हड़कंप मच गया। हाथियों ने मंदिर परिसर में जमकर...
Sanskriti

Sanskriti

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
5 अक्टूबर 2026, 05:16 पूर्वाह्न 4 व्यूज 2 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान उत्तराखंड
पढ़ने का समय 2 मिनट
रिपोर्टर Sanskriti
अपडेट किया गया 3 weeks पहले

श्यामपुर। हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र स्थित नीलेश्वर महादेव मंदिर में देर रात जंगली हाथियों के झुंड के पहुंचने से हड़कंप मच गया। हाथियों ने मंदिर परिसर में जमकर उत्पात मचाया, जिससे वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना के समय मंदिर भवन में पुजारी और अन्य कर्मचारी सो रहे थे।

हाथियों की आहट और परिसर में उनकी गतिविधियां देखकर पुजारी और कर्मचारियों में दहशत फैल गई। अपनी जान बचाने के लिए उन्होंने किसी तरह सुरक्षित स्थान की ओर भागकर शरण ली। हाथियों के झुंड के मंदिर परिसर में पहुंचने से काफी देर तक भय का माहौल बना रहा।

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सतर्कता बरतते हुए हाथियों के झुंड को मंदिर परिसर से दूर जंगल की ओर खदेड़ा। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई और मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, क्षेत्र में जंगली हाथियों की आवाजाही पहले भी चिंता का कारण रही है। आबादी और धार्मिक स्थलों के आसपास हाथियों के पहुंचने से लोगों में भय बना रहता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और हाथियों की आवाजाही पर प्रभावी निगरानी रखने की मांग की है।

और खबरें - उत्तराखंड

सभी देखें ›