uttarakhand ekta logo
Thursday, May 15, 2025

Breaking: गंगा मे ओझल हुए नोएडा की एक महिला एक पुरुष

Must read

ऋषिकेश। वीकएंड पर मौज मस्ती करने आये एक पुरुष और एक महिला ऋषिकेश गंगा मे डूब गए हैं, बताया जा रहा है कि 8 लोगों का ग्रुप दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आया था,यंहा मस्त राम घाट पर उन्होंने नहाने का मन बनाया इसी बीच एक पुरुष और एक महिला का पैर फिसल गया और वह गंगा की तेज धारावाओं मे ओझल हो गए। जबकि पत्थर से टकराने पर एक महिला घायल हो गई।मौके पर SDRF की टीम डूबे पर्यटकों की तलाश के लिए गंगा की खाक छान रही है। जबकि पुलिस मामले की जाँच कर रही है। घायल को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

डूबे हुए व्यक्तियों का नाम पता
1.नेहा पुत्री शिवदत्त निवासी पीलीभीत उत्तर प्रदेश उम्र 29 वर्ष.
2.साहिल गुप्ता पुत्र सुनील कुमार निवासी गौर सिटी टू ट्वेल्थ एवेन्यू नोएडा उत्तर प्रदेश.

घायल लड़की
साक्षी कुमारी पुत्री मनोरंजन मजूमदार निवासी सेक्टर 74 नोएडा उम्र 29 वर्ष. जिनको उपचार हेतु अस्पताल भेजा जा चुका है।

साथ में आए अन्य व्यक्ति.
1.चाहत पुत्र प्रेम कुमार निवासी सेक्टर 74 नोएडा उम्र 27 वर्ष.
2 अंकुर आनंद पुत्र अशोक सिंह निवासी जगदीशपुर भागलपुर. उम्र 29 वर्ष.
3 श्रेया पुत्री पंकज मजूमदार निवासी सेक्टर 74 नोएडा उम्र 17 वर्ष.
4.नमन पुत्र संदीप कुमार निवासी सेक्टर 74 नोएडा उम्र 19 वर्ष.
5.अनुप्रिया पुत्री ज्ञान प्रकाश कश्यप निवासी 74 सेक्टर नोएडा उत्तर प्रदेश उम्र 20

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article