uttarakhand ekta logo
Saturday, May 16, 2026

Uttarakhand प्रदेश: हाईकोर्ट ने व्यापक तबादले किए; स्कंद कुमार त्यागी बने यूएस नगर के जिला एवं सेशन जज

Must read

नैनीताल हाईकोर्ट ने मंगलवार को नोटिफिकेशन जारी कर जजों की तबादला सूची जारी कर दी है। इसमें कहकशा खान को उत्तराखंड हाईकोर्ट का रजिस्ट्रार विजिलेंस बनाया गया है। इसके अलावा कई जिलों में जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के तबादले कर दिए हैं।

जिला एवं सेशन जज हरिद्वार स्कंद कुमार त्यागी का तबादला कर जिला एवं सेशन जज ऊधमसिंह नगर बनाया गया है। प्रिसाइडिंग आफिसर फूड सेफ्टी अपील ट्रिब्यूनल हल्द्वानी के प्रशांत जोशी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरिद्वार, प्रेम सिंह खिमाल जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऊधमसिंह नगर को जिला एवं सत्र न्यायाधीश देहरादून, कहकशा खान जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंपावत को हाईकोर्ट का रजिस्ट्रार विजिलेंस हाईकोर्ट, अटैचमेंट पर चल रहे अनुज कुमार संगल को जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंपावत बनाया गया है। जज फैमली कोर्ट हरिद्वार मनीश मिश्रा को प्रथम एडिशनल जिला एवं सेशन जज देहरादून, प्रथम एडिशनल जिला एवं सेशन जज देहरादून मनोज गर्ब्याल को हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ज्यूडीशियल, प्रथम एडिश्नल जिला एवं सेशन जज काशीपुर विनोद कुमार को एडिशनल जिला एवं सेशन जज कर्णप्रयाग बनाया गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article