श्रेणी रहित

Dehradun: सेलाकुई में एक ज्वेलरी स्टोर में सेंधमारी; लॉकर नहीं टूटा, लेकिन डिस्प्ले काउंटर पर आभूषणों पर हाथ साफ

सेलाकुई मुख्य बाजार स्थित एक ज्वेलरी शॉप में चोरों ने सेंधमारी कर दी। दुकान स्वामी की सूचना पर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक दुकान में...
Uttarakhand Ekta

Uttarakhand Ekta

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
23 अप्रैल 2024, 04:37 पूर्वाह्न 5 व्यूज 1 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान श्रेणी रहित
पढ़ने का समय 1 मिनट
रिपोर्टर Uttarakhand Ekta
अपडेट किया गया 3 years पहले

सेलाकुई मुख्य बाजार स्थित एक ज्वेलरी शॉप में चोरों ने सेंधमारी कर दी। दुकान स्वामी की सूचना पर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक दुकान में डिस्प्ले काउंटर में रखे कुछ चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं। चोर लॉकर को नहीं तोड़ पाए।

जानकारी के अनुसार विकासनगर के एटनबाग निवासी यश पासी की सेलाकुई मुख्य बाजार में भगवानदीन ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। मंगलवार सुबह 6.00 बजे यश अपनी दुकान में पहुंचे। जब उन्होंने दुकान का शटर खोल कर देखा तो अंदर सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। दुकान की दीवार पीछे से टूटी हुई थी।

और खबरें - श्रेणी रहित

सभी देखें ›