श्रेणी रहित

दसवीं में प्रियांशी रावत और बारहवीं में पीयूष ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

मंगलवार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं का परिणाम जारी किया। छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर जीत हासिल की है।...
Uttarakhand Ekta

Uttarakhand Ekta

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
30 अप्रैल 2024, 07:03 पूर्वाह्न 4 व्यूज 3 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान श्रेणी रहित
पढ़ने का समय 3 मिनट
रिपोर्टर Uttarakhand Ekta
अपडेट किया गया 2 years पहले

मंगलवार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं का परिणाम जारी किया। छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर जीत हासिल की है। हाईस्कूल में जीबीएस जीआईसी गंगोलीहाट पिथौरागढ़ की विद्यार्थी प्रियांशी रावत ने राज्य में सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया है। विद्यार्थी ने पांच सौ में से पांच सौ अंक हासिल करके श्रेष्ठ सूची में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इंटरमीडिएट में पीयूष खोलिया (विवेकानंद इंटर कॉलेज, रानीधाम रोड, अल्मोड़ा) और कंचन जोशी (एचजीएसएसवीएमआईसी, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी) ने 500 में से 488 अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

इतना रहा परीक्षा परीक्षा परिणाम

बोर्ड के सभापति महावीर सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम सुबह साढ़े 11 बजे घोषित किया। हाईस्कूल में उत्तीर्ण प्रतिशत 89.14%  रहा। इसमें  85.59 फीसदी छात्र और 92.54 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट में कुल 82.63 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 78.97 फीसदी छात्र और 85. 96  फीसदी छात्राएं पास हुई हैं।

ये हैं 10वीं के टॉप थ्री छात्र-छात्राएं

  • पिथौरागढ़ की प्रियांशी रावत ने हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में टॉप किया।
  • रुद्रप्रयाग के शिवम मलेठा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
  • पौड़ी गढ़वाल की आयुष ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

ये हैं 12वीं के टॉप थ्री छात्र-छात्राएं

  • अल्मोड़ा के पीयूष खोलिया और एचजीएसएसवीएमआईसी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी की छात्रा कंचन जोशी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
  • दूसरे स्थान पर रुद्रप्रयाग के अंशुल नेगी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
  • ऋषिकेश के हरीश चंद्र बिजल्वाण ने तीसरा स्थान पाया।

परीक्षा में इतने छात्र हुए थे शामिल

इस बार हाईस्कूल में संस्थागत और व्यक्तिगत एक लाख, 16 हजार, 379 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 94 हजार, 768 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। कुल दो लाख 11 हजार 147 परीक्षार्थियों को परीक्षाफल जारी हुआ। मूल्यांकन कार्य 27 मार्च से 10 अप्रैल के बीच किया गया।

और खबरें - श्रेणी रहित

सभी देखें ›