श्रेणी रहित

Uttarakhand प्रदेश: पर्वतारोहियों और ट्रेकर्स के लिए अच्छी खबर…।22 सदस्यीय विदेशी दल कल गोमुख ट्रैक खुला

गोमुख-तपोवन पर्वतारोहियों और ट्रैकर्स के लिए खुला है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और वन विभाग की टीमें भी गोमुख ट्रैक का निरीक्षण करने के लिए रवाना हो गई हैं। ट्रैक...
Uttarakhand Ekta

Uttarakhand Ekta

विशेष संवाददाता, Uttarakhan Ekta

शेयर करें:
25 अप्रैल 2024, 04:49 पूर्वाह्न 2 व्यूज 2 मिनट पढ़ें
त्वरित सारांश
स्थान श्रेणी रहित
पढ़ने का समय 2 मिनट
रिपोर्टर Uttarakhand Ekta
अपडेट किया गया 2 years पहले

गोमुख-तपोवन पर्वतारोहियों और ट्रैकर्स के लिए खुला है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और वन विभाग की टीमें भी गोमुख ट्रैक का निरीक्षण करने के लिए रवाना हो गई हैं। ट्रैक खुलने के बाद बृहस्पतिवार को 22 सदस्यीय विदेशी ट्रैकर्स भी गोमुख की ओर रवाना होंगे।

एक अप्रैल को गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट खोल दिए गए, लेकिन पार्क प्रशासन ने गोमुख-तपोवन ट्रैक पर अधिक ग्लेशियर आने के कारण ट्रैकिंग की अनुमति नहीं दी। ट्रैकिंग एसोसिएशन ने इसका विरोध किया। साथ ही ट्रैकिंग एसोसिएशन ने जल्द ही गोमुख-तपोवन ट्रैक को खोलने की मांग की।

हाल ही में मौसम साफ होने के बाद बुधवार को गंगोत्री नेशनल पार्क ने गोमुख-तपोवन ट्रैक को विधिवत रूप से पर्वतारोहियों और ट्रैकर्स के लिए खुला दिया। ट्रेकिंग एसोसिएशन ने बताया कि इस वर्ष का पहला 22 सदस्यीय दल बृहस्पतिवार को गोमुख के लिए रवाना होगा। जिला प्रशासन ने पर्यटन विभाग, वन विभाग, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ का सात सदस्यीय दल भी गोमुख ट्रैक की रेकी पर भेजा है।

बुधवार शाम को दल हर्षिल पहुंचा. बृहस्पतिवार सुबह दल गंगोत्री से गोमुख ट्रैक के लिए रवाना होगा। गंगोत्री नेशनल पार्क के उपनिदेशक आरएन पांडेय ने कहा कि अभी तक गोमुख ट्रैक पर जाने की अनुमति केवल पर्वतारोहियों और ट्रैकर्स को दी गई है। अभी आम श्रद्धालुओं को अनुमति नहीं दी जाएगी। गढ़वाल हिमालय ट्रैकिंग और मांउटेनिरिंग एसोसिएशन के सचिव मनोज रावत ने कहा कि गोमुख ट्रैक खुलने से जिले में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने प्रदेश सरकार, स्थानीय विधायकों और पूर्व विधायकों का भी धन्यवाद किया।

 

और खबरें - श्रेणी रहित

सभी देखें ›