Monday, May 6, 2024
uttarakhandekta
Homeउत्तराखंडताज़ा खबरAssembly Election Result 2023: रुझानों में नगालैंड और त्रिपुरा में भाजपा गठबंधन...

Assembly Election Result 2023: रुझानों में नगालैंड और त्रिपुरा में भाजपा गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है।

पूर्वोत्तर के तीन चुनावी राज्यों मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है. 

त्रिपुरा, नगालैंडकेरुझानोंमें BJP गठबंधनकोबहुमत, मेघालयमें NPP आगे

त्रिपुरा में भाजपा गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है।

नगालैंड,त्रिपुरा और मेघालय की सत्ता पर अगले पांच साल कौन राज करेगा, ये आज साफ हो जाएगा। रुझानों में नगालैंड और त्रिपुरा में भाजपा गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। हालांकि, त्रिपुरा में एनपीपी को सबसे ज्यादा सीटें मिलती दिख रही है। एग्जिट पोल में मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा के आसार हैं। हालांकि, कुछ ही घंटों में साफ हो जाएगा कि इन तीनों राज्यों में इस बार किसकी सरकार होगी।

मोदी लहार कायम

एनपीपी मेघालय के रुझानों में बहुमत से दूर हो गई है। एनपीपी अभी 25 सीटों पर आगे चल रही है।

– नगालैंड में सभी 60 सीटों के रुझान आए। बीजेपी गठबंधन 36 सीट, एनपीएफ 9, कांग्रेस दो और अन्य 13 सीटों पर आगे।

– मेघालय के रुझानों में एनपीपी को बहुमत मिल गया है। एनपीपी 31 सीटों पर आगे चल रही है।

– नगालैंड में बीजेपी गठबंधन अब 36 सीटों पर आगे चल रहा है। एनपीएफ सात सीटों पर आगे है। कांग्रेस दो, जबकि अन्य 13 सीटों पर आगे है।

मेघालय के रुझानों में एनपीपी 22, बीजेपी 10, कांग्रेस 6 और अन्य 11 सीटों पर आगे है।

– नगालैंड के रुझानों में भी भाजपा गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। भाजपा गठबंधन 34 सीटों पर आगे है।

– नगालैंड में भाजपा गठबंधन बहुमत की ओर है। भाजपा गठबंधन 30 सीटों पर आगे है।

– मेघालय के रुझानों में कांग्रेस का खाता खुला है। कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।

– नगालैंड के रुझानों में भाजपा गठबंधन को बढ़त मिल रही है। भाजपा गठबंधन अभी 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

त्रिपुरा के रुझानों में भाजपा बड़ी बढ़त की ओर है। रुझानों में भाजपा को 26 सीटों पर आगे है।

– त्रिपुरा के रुझानों में भाजपा को 31 सीटें मिलती दिख रही है। टिपरा मोथा पार्टी दूसरे नंबर पर हो सकती है।

– मेघालय के रुझानों में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में दिख रही है। रुझानों में एनपीपी को सात सीटें मिली हैं।

मेघालय में मुकुल संगमा के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस सबको चौंकाती दिख रही है. यहां रुझानों में टीएमसी सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments