Wednesday, April 24, 2024
uttarakhandekta
Homeउत्तराखंडताज़ा खबरDelhi: यहाँ विजय पार्क इलाके में गिरा मकान, पुलिस और दमकल की...

Delhi: यहाँ विजय पार्क इलाके में गिरा मकान, पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची

जानकारी के मुताबिक यह करीब 20 वर्ष पुराना मकान था। मकान आज दोपहर अचानक झुक गया था जिसके चलते वक्त रहते मकान खाली कर दिया था।

आप को बता दें की यहाँ दिल्ली विजय पार्क इलाके में पांच मंजिला मकान भरभराकर गिरा है। जानकारी के मुताबिक, यह करीब 20 वर्ष पुराना मकान था। मकान आज दोपहर अचानक झुक गया था, जिसके चलते वक्त रहते मकान खाली कर दिया था। इसके बाद करीब तीन बजे मकान गिर गया, इससे आसपास के मकानों में भी क्षति आई है। किसी भी तरह का जान नुकसान नहीं हुआ है।

देखते ही देखते दिल्ली पुलिस और दमकल की टीम पहुंची मौके पर

हादसे के तुरंत बाद दिल्ली निगम ,दमकल और पुलिसकी टीमें मौके पर पहुंची। बता दें कि यह 18 ग़ज़ का एल साइड का मकान था। मकान गिरने से बीएसईएस के बिजली के तार टूट गए हैं। साथ ही हादसे के बाद सारा मलबा गली में गिर गया है, जिससे इलाके के लोगों को दिक्कतों का समाना करन पड़ा रहा है।

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

Comments are closed.

Most Popular

Recent Comments