Monday, April 29, 2024
uttarakhandekta
Homeउत्तराखंडमहिला सशक्तिकरण व सुरक्षा सप्ताह को सफल बनाने हेतु हरिद्वार पुलिस का...

महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा सप्ताह को सफल बनाने हेतु हरिद्वार पुलिस का प्रयास जारी

अभियान को सफल बनाने हेतु उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय बहादराबाद के शिक्षकों व छात्र छात्राओं के साथ ली गई वर्चुअल बैठक

उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति एप व पुलिस हेल्प लाइन की जानकारी की साझा

थाना बहादराबाद
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशानुसार 01/03/23 से 06/03/23 तक प्रदेश भर में चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा सप्ताह अभियान के क्रम में बहादराबाद पर नियुक्त प्रभारी महिला हेल्प डेस्क महिला उप निरीक्षक पूनम सिंह द्वारा उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय बहादराबाद के कुलपति प्रो0 दिनेश चंद्र शास्त्री, कुल सचिव गिरीश कुमार अवस्थी, संयोजक महिला प्रकोष्ठ डा0 श्वेता अवस्थी, सह संयोजक मीनाक्षी रावत व विश्व विद्यालय छात्र छात्राओं के साथ ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से जुड़कर महिला सशक्तिकरण, उत्तराखंड पुलिस एप, गौरव शक्ति एप और पुलिस हेल्पलाइन नंबर के विषय में जानकारी साझा करते हुए कार्यस्थल पर महिलाओं के शोषण को रोकने के संबंध में विशाखा गाइडलाइंस के बारे में जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त आंतरिक शिकायत समिति के संबंध में एक सारगर्भित वक्तव्य दिया गया। साथ ही छात्र छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर दिया गया।

यह भी पढ़े : Rahul Gandhi कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में बोले भारत में लोकतंत्र खतरे में,’पेगासस से मेरे फोन की हुई जासूसी’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments