Thursday, May 2, 2024
uttarakhandekta
Homeउत्तराखंडसूडान में उत्पन्न संकट एवं परिस्थितियों के क्रम में सूडान में फंसे...

सूडान में उत्पन्न संकट एवं परिस्थितियों के क्रम में सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को “आपरेशन कावेरी” के तहत भारत लाया जा रहा है।

बुधवार रात भारत आई फ्लाइट में उत्तराखंड के 10 लोग भी वापस लाए गए।

Advertising

नई दिल्ली पहुंचने पर इन 10 लोगों का उत्तराखंड के स्थानिक आयुक्त श्री अजय मिश्रा और सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी श्री अमर बिष्ट ने स्वागत किया। इसमें सुनील सिंह, विनोद नेगी, प्रवीन नेगी, अनिल कुमार, शीशपाल सिंह,अंकित बिष्ट, जुनेद त्यागी, जुनेद अली, इनायत त्यागी और सलमा त्यागी शमिल हैं।

Uttarakhand Health Bulletin

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री श्री एस जयशंकर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार, निरंतर केंद्र सरकार के संपर्क में हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments