Saturday, May 18, 2024
uttarakhandekta
Homeउत्तर प्रदेशगंगा दशहरा पर स्नान करते समय 10 लोग डूबे , कुछ शवों...

गंगा दशहरा पर स्नान करते समय 10 लोग डूबे , कुछ शवों की नहीं हो पा रही शिनाख्त..

यूपी। गंगा दशहरा पर स्नान करते समय 10 लोगों की गुरुवार को डूबकर मौत हो गई। छह शवों की शिनाख्त हो गई है। अभी चार की शिनाख्त में पुलिस जुटी है।

गुरुवार को दो लोगों के डूबने की सूचना पर गोताखोर गंगा में उतरे तो टीम को अंदर से 10 लोगों की डेड बॉडी मिली। मृतकों में फर्रुखाबाद के 3, मैनपुरी के दो और बदायूं के एक लोग की शिनाख्त हुई है।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड सरकार ने दी बड़ी सौगात, फ्री होंगी अब ये 258 जांच, जानें कैसे मिलेगा लाभ…

फर्रुखाबाद के जटवारा जदीद के रहने वाले अमित यादव उर्फ बाबा (18 साल) गुरुवार सुबह दोस्त दरीबा पश्चिम निवासी गोविंद यादव (17) के साथ पांचाल घाट पर गंगा में नहाने गया था। दोपहर तक जब दोनों घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने खोजबीन की। इनकी साइकिल पांचाल घाट पर मिली।

यह भी पढ़े: मिलिए उत्तराखंड के रोनाल्डो से, गजब का मारा गोल देखिए

खोजबीन की गई, तो दोनों के शव गंगा में बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि गोविंद और अमित की खोजबीन के दौरान गंगा में चार और शव बरामद हुए। इनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। इन शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments