Wednesday, May 15, 2024
uttarakhandekta
Homeउत्तराखंड मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों एवं...

 मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक तेज गति से पहुंचाया जा रहा है।

  मुख्यमंत्री धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में शासन के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री सम्मेलन में जिन बिंदुओं पर चर्चा की गई थी

उनके संबंध में विस्तृत चर्चा की तथा इनके क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक तेज गति से पहुंचाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शिता से उत्तराखण्ड के विकास को नई गति दी जा रही है।

हम “अंत्योदय एवं गरीब कल्याण“ के संकल्प को सिद्धि की ओर ले जाते हुए उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में सम्मिलित करने हेतु सतत क्रियाशील हैं।

उन्होंने इस दिशा में सभी से समेकित प्रयासों पर बल दिये जाने का भी आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments