Saturday, July 6, 2024
uttarakhandekta
Homeउत्तराखंडदौर:मंगलौर विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस लगा रही एड़ीचोटी का जोर

दौर:मंगलौर विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस लगा रही एड़ीचोटी का जोर

मंगलौर। भाजपा के प्रत्याशी बनकर मंगलौर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान मे उतरे करतार सिंह भड़ाना का चुनावी प्रचार-प्रसार जोरों पर है। जन सभाओ से लेकर जनता से जन सम्पर्क के अभियान मे करतार सिंह इन दिनों ग्रास रूट पर कार्यकर्ताओ के साथ नजर आ रहे हैं। इसके उलट कांग्रेस प्रत्याशी मो.काजी भी एड़ीचोटी का जोर लगा रहे हैं।

आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है,जनता को अपने पक्ष मे वोट डालने की जोर आजमाईश भी लगातार चल रही है।
लेकिन मंगलौर क्षेत्र को विकास की ओर ले जाने वाले वादे को करने वाले करतार सिंह भड़ाना के इतिहास को भी कांग्रेस के दिग्गज और कार्यकर्ता जनता के बीच रख रहे हैं। दरअसल भड़ाना का राजनैतिक सफऱ पर नजर डाली जाय तो वह भी बेहद रोचक है।

करतार सिंह भड़ाना हाल ही के लोकसभा चुनाव मे भाजपा मे शामिल हुए हैं। भाजपा ने उन पर इस बार के उप चुनाव मे भरोसा जताया है। बता दें कि भड़ाना राजनीती के पिच पर कई पालो से चुनाव लड़ चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इससे पूर्व 2012-2017 तक वह उत्तरप्रदेश की खतोली वि. स. से चुनाव जीते और यंहा विधायक रहे। कांग्रेसियों का कहना है कि इस कार्यकाल के दौरान खतोली मे जनता से झूठे वादे कर करतार सिंह विधानसभा क्षेत्र मे विकास तो दूर क्षेत्र मे नजर ही नहीं आये और जनता ने उनके पोस्टर चस्पा कर दिए।

इसी वाक्ये का टोकन भूना कर इन दिनों कांग्रेस प्रत्याशी और कार्यकर्ता जनता के बीच वोट मांगने जा रहे हैं। लेकिन यह जनता के लिए भी सोचनीय विषय है कि वाकई करतार सिंह भड़ाना के साथ खतौली विधानसभा चुनाव के बाद  ऐसा हुआ है,क्या?मंगलौर मे भी किये जा रहे वादो पर करतार सिंह खरे उतर पाएंगे। बहरहाल चुनावी धुंआधार प्रचार प्रसार दोनों पार्टियों के बीच जमकर हो रहा है,ऐसे मे दलबदल की राजनीति करने वाले भड़ाना पर जनता अपना विश्वास जताती है कि कांग्रेस जनता को अपने पक्ष मे करती है, यह अभी सब भविष्य के गर्त मे है। फिलहाल तो मंगलौर विधानसभा इन दिनों चुनावी माहौल मे रंगी हुई है।

यंहा देखें वीडियो–
https://www.facebook.com/share/v/ZuabphJDKAtDf23V/?mibextid=oFDknk


साभार:-दैनिक रुड़की

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments