Friday, September 20, 2024
uttarakhandekta
Homeउत्तराखंडदेहरादूनमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वर्गीय विधायक हरवंस कपूर जी के...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वर्गीय विधायक हरवंस कपूर जी के घर जा कर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंट देहरादून के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री हरबंस कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने श्री हरबंस कपूर जी के आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढाढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री हरबंस कपूर जी राजनैतिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा मुखर रहे। लगातार 8 बार विधानसभा का चुनाव जीतना उनकी लोकप्रियता को साबित करता है। मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments