Thursday, September 19, 2024
uttarakhandekta
Homeउत्तर प्रदेशखुशखबरीः यहां 17 हजार सरकारी शिक्षकों की बंपर भर्ती प्रकिया शुरू, जल्द...

खुशखबरीः यहां 17 हजार सरकारी शिक्षकों की बंपर भर्ती प्रकिया शुरू, जल्द करें आवेदन…

लखनऊः अगर आप सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे है तो आपके लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश में 17000 आरक्षित पदों पर शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया हो गई है। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश चन्द्र द्विवेदी ने  इसकी घोषणा कर दी है। यह भर्ती बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन हुई 69 हजार सहायक शिक्षक में होगी। राज्य सूचना विज्ञान केन्द्र को प्रॉसेस फ्लो उपलब्ध करा दिया गया।

आपको बता दें कि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की चयन सूची दिनांक 28 दिसंबर तक तैयार की जायेगी। इसके बाद चयन सूची का परीक्षण 29 दिंसबर किया जाएगा। वहीं, अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन राज्य सूचना विज्ञान केन्द्र की वेबसाइट पर 29 दिसंबर को प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद जनपद स्तर पर अभिलेखों का परीक्षण 3 जनवरी 2022 तक किया जाएगा और 6 जनवरी 2022 को नियुक्ति पत्र जारी किया जायेगा।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के सरकारी प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस प्रक्रिया में आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों की ओर से आरक्षण संबंधी नियमों का अनुपालन ना किए जाने के आरोप लगाए गए थे। इस मामले को लेकर अभ्यर्थी बीते करीब 9 महीने से आंदोलन कर रहे थे। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद में 1,37,000 पदों पर दो चरणों (68500 एवं 69000) में की गयी चयन प्रक्रिया के बाद रिक्त लगभग 17 हजार पदों पर नई भर्ती किये जाने का भी निर्णय लिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments