Monday, October 21, 2024
Homeमनोरंजन22 जनवरी दिन शनिवार का पंचांग और राशिफल कैसा रहेगा जानिए…

22 जनवरी दिन शनिवार का पंचांग और राशिफल कैसा रहेगा जानिए…

आज का पंचांग

दिन – शनिवार
संवत्सर नाम – राक्षस
युगाब्दः- 5123
विक्रम संवत- 2078
शक संवत -1943
अयन – सौम्य (उत्तरायण)
गोल – याम्य (दक्षिण)
ऋतु – शिशिर
काल (राहु)- पूर्व दिशा
मास – माघ
पक्ष – कृष्ण पक्ष
तिथि- चतुर्थी
नक्षत्र – पू.फा.
योग – शोभन
करण- बालव
दिशा शूल- पूर्व दिशा में
🌞सूर्योदय- 6:43
🌸आने वाला व्रत व विशेष :- षट्तिला एकादशी व्रत -शुक्रवार।
🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) प्रातः के 6:43 से 8:02 म. 01:21 से 2:40 एवं सा. 3:59 से 5:17 तक।
🌞पाक्षिक सूर्य— उ.षा. नक्षत्र में
🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
सेनापति प्रहस्त के मृत्यु के बाद रावण युद्ध से भाग गया था।
🌚 राहु काल :- दिन के 9:27 से 10:39 बजे तक।

आज का सुविचार

दूःख के बाद मिला हुआ सुख अधिक आनंद दायी होता है।

22 जनवरी शनिवार का राशिफल

मेष: निजी सुख में व्यवधान रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। केमदु्रम योग मन अशांत रखेगा। रचनात्मक कार्यो में प्रगति होगी।

वृष: केमदु्रम योग मन को दुर्बल बनाएगा, जिस कारण से भय ग्रस्त रहेंगे। एकांत में न रहें। परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत करें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

मिथुन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

कर्क: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आपसी संबंध मधुर होंगे।

सिंह: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन रोग या विरोधी तनाव का कारण भी हो सकता है।

कन्या: भावुकता में नियंत्रण रखें। पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

तुला: महिला अधिकारी या घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृश्चिक: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। बुद्धि कौशल से किए कार्य में सफलता मिलेगी।

धनु: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। निजी सुख में वृद्धि होगी। भावुकता में नियंत्रण रखें। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

मकर: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा फिर भी मन अशांत रहेगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।

कुंभ: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी।

मीन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक प्रगति होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments